फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो घंटे की बारिश से मिली राहत, उसरहवा में घरों में घुसा पानी

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 29 May 2026 10:38 AM IST

अंबेडकरनगर जिले में नौतपा के पांचवें दिन शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई बारिश लगभग दो घंटे तक होती रही। लगातार हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी ओर अकबरपुर शहर के कई मार्गों पर बारिश का पानी भर गया। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 गांधीनगर उसरहवा में जलभराव की समस्या एक फिर सामने आ गई। बारिश के बाद मोहल्ले की गलियों और घरों में पानी भर गया। कई घरों के कमरों तक पानी पहुंचने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरेलू सामान भी पानी की चपेट में आ गया। जिले के जलालपुर, आलापुर और बसखारी क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई। कटेहरी क्षेत्र में हल्की बारिश के बावजूद अन्नावा बाजार में जलभराव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के बाद नालियों का निर्माण नहीं कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें