फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महादानी महाराजा हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने पर भड़के सपाई

विनोद सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 02:55 PM IST

संगम जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थापित महादानी महाराजा हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। सपा नेता संदीप यादव के नेतृत्व में सपायों ने धरना प्रदर्शन करते हुए महादानी हर्षवर्धन की प्रतिमा पुनः संगम जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगाने की मांग की है। सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार महादानी हर्षवर्धन की उपेक्षा कर रही है। महाराजा हर्षवर्धन एक माह तक प्रयागराज में कल्पवास करते थे और अपना सर्वस्व दान करके चले जाते थे, ऐसे महादानी की उपेक्षा भाजपा सरकार में हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी प्रतिमा हटाने पर आपत्ति जाहिर की है और कहा है कि सपा की सरकार बनी तो हर्षवर्धन की प्रतिमा पुन: संगम जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें