प्रयागराज जंक्शन से रामबाग के बीच मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना ने सोमवार को निरीक्षण किया। यहां ट्रॉली के माध्यम से वह जंक्शन से प्रयागराज रामबाग तक गए। उसके बाद वह इंजन से इस रूट पर स्पीड ट्रायल भी लेंगे। बता दें अभी हाल ही में इस तकरीबन सवा दो किलोमीटर लंबे इस रेल खंड पर दोहरीकरण का कार्य किया गया है। इस रेलखंड पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग भी की गई है। सीआरएस आज उसी का निरीक्षण करने के लिए आए हुए हैं। उनकी ओके के बाद यहां बिछाई गई नई रेल लाइन पर भी ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।