भाजपा काशी प्रांत की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन बुधवार को प्रयागराज में किया गया। इसमें काशी प्रांत के सभी 16 जिलों वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, प्रतापगढ़, अमेठी, कौशाम्बी, गाजीपुर, सोनभद्र आदि जनपदों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पदयात्रा सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर से निकलकर सिविल लाइंस शहीद वाल तक पहुंची। यात्रा का नेतृत्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया।