प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के साउथ मलाका क्षेत्र के आजाद नगर में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने भ्रमण किया। इस दौरान आजाद नगर के लोगों ने मंत्री नन्दी से मुलाकात कर क्षेत्र में दूषित, बदबूदार और सीवर का पानी पाइप लाइन के जरिए घरों में पहुंचने की शिकायत की। यही नहीं बोतल में भरा गंदा पानी भी मंत्री नन्दी को दिखाया। जिस पर मंत्री नन्दी ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पाइप लाइन की मरम्मत कराने या फिर आवश्यकतानुसार नया ट्यूबवेल बोर कराने का अधिकारियों को आदेश दिया।