यूपीपीएससी के बाहर बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा और आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन में पूरी कराई जाए। आंदोलन को देखते हुए आयोग के बाहर भारी फोर्स की तैनाती कर दी गई है।