संगम तट पर श्री बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। यहां पर दिन और रात दोनों समय काम करके पहले चरण का कार्य निर्धारित अवधि के अंदर पूरा करने की तैयारी चल रही है। रात में भी काम तेजी से चल रहा है। काॅरिडोर के छह गेट बनाए जाएंगे। प्रवेश द्वार अक्षयवट मार्ग से और दो निकास शंकर विमान मंडपम के निकट होगा। इसके अलावा तीन गेट पूर्व दिशा में होंगे। पीडीए के चीफ इंजीनियर आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि चहारदीवारी, शाैचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, फुटपाथ, रोड, इंटरलाकिंग, बेंच, 40 दुकानें, पार्किंग, निकास द्वार की सीढि़यां और पुजारी ब्लाॅक का निर्माण हाेगा। मुख्य मंदिर 535 वर्ग मीटर में बनेगा। काॅरिडोर एरिया 2184 वर्गमीटर का, क्यू एरिया 624 वर्गमीटर का, ओपन एरिया 6176 वर्ग का, काॅरिडोर रोड एरिया 1310 वर्ग मीटर का होगा। वहीं सीढि़यां 760 वर्गमीटर में बनेगी।