जाने माने हास्य फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। वह बिशप जॉनसन कॉलेज में आयोजित बज्म ए विरासत कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं। उनके आने के बाद उनको देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। साहित्यकार यश मालवीय समेत अन्य साहित्यकारों ने उनसे मुलाकात की। वह लोगों से खुलकर मिलते देखे गए।