श्रावण के दूसरे सोमवार को गभाना में कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमिया बाबा आश्रम पर भक्तों ने भांग, धतूरा, बेल, दूध, गंगाजल से जलाभिषेक कर मनौतिया मांगी। लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। उप जिलाधिकारी हरिश्चंद्र सहित अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।