अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना अंतर्गत् 20 अक्तूबर को रात करीब 11.00 बजे एक ऑडी गाड़ी ने जानबूझकर मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक मनोज की मृत्यु हो गई, जबकि पीछे बैठा कन्हैया घायल हो गया। थाना बन्नादेवी में इस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घायल कन्हैया ने बताया कि हॉर्न बजाने को लेकर ऑडी गाड़ी वालों से वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद ऑडी कार चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी और मनोज के ऊपर गाड़ी भी चढ़ाई। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी दृश्य सुरक्षित कर गाड़ी को कब्जे में लिया है। क्षेत्रीय इकाई ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं और गाड़ी का तकनीकी मुआयना किया जा चुका है। गाड़ी चालक की पहचान हो गई है और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने इस मामले की जानकारी दी।