अलीगढ़ के डीएस कॉलेज सभागार में 24 अक्तूबर को अग्रलीला का मंचन देर रात तक हुआ। मंचन की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। मुरादाबाद से पधारे देश-विदेश में विख्यात निर्देशक डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल के निर्देशन में लीला का मंचन किया गया। इस प्रस्तुति का उद्देश्य अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के जीवन-मूल्यों, आदर्शों एवं लोककल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।