अलीगढ़ के डीएस बाल मंदिर स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 आयोजित हुई। संभल से आए एक छात्र के जज्बे को सभी ने सलाम किया। उस छात्र के एक हाथ और एक पैर नहीं था, वह दिव्यांग था। वह परीक्षा से आधा घंटे पहले आया और उत्साह पूर्वक परीक्षा दी। स्कूल के अनुशासन अधिकारी पुष्कर वार्ष्णेय ने परीक्षा और उस छात्र के बारे में जानकारी दी।