अलीगढ़ महानगर के देहली गेट क्षेत्र के गूलर रोड इलाके के एक प्लास्टिक उत्पाद गोदाम में आग लगने से कई लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। तीन मंजिला गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगने से सबसे ऊपर की मंजिल में चार लोग फंस गए। जिन्हें खबर पर आई दमकल के स्टाफ ने सकुशल बाहर निकला। कुछ ही देर में आग की लपटों से पूरी बिल्डिंग घिर गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।