अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट पला साहिबाबाद इलाके में 3 सितंबर सुबह दो पड़ोसी परिवारों की रंजिश में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना को थाने से महज दो सौ मीटर दूरी पर झम्मन लाल कंपाउंड में हमलावरों द्वारा पीछाकर अंजाम दिया गया। घटना के समय पीडि़त परिवार मोहल्ले में हुए झगड़े की शिकायत करने थाने जा रहा था। तभी हमलावरों ने पीछाकर एक युवक को घेर लिया। परिवार के दूसरे सदस्यों ने खुद को किसी तरह से बचाया। हरकत में आई पुलिस ने आठ पर मुकदमा दर्जकर एक आरोपी गिरफ्तार लिया है।