फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Arun Parashar Updated Sun, 24 May 2026 02:58 PM IST

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक युवती शनिवार सुबह गांव के बाहर स्थित हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गई। युवती को इतनी ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थाना पुलिस भी पहुंच गई। 3 घंटे चले शोले फिल्म जैसे हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने टावर पर चढ़ी युवती को नीचे उतारा। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। अपनी मांग पूरी करवाने के लिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। टावर पर चढ़कर युवती काफी देर तक रोती रही और नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे समझाना शुरू किया। पुलिस और ग्रामीणों की करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवती के सकुशल नीचे आने पर पुलिस और परिजन ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें