एसएन मेडिकल कॉलेज के गार्ड पर तीमारदारों ने मारपीट का आरोप लगाया है। तीमारदारों को खींचते हुए वीडियो भी वायरल हुआ है। जांच के लिए प्राचार्य ने कमेटी बना दी है। बृहस्पतिवार की दोपहर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में रक्तस्राव होने पर प्रसूता भर्ती हुई। तीमारदार मरीज से मिलने पहुंचे तो गार्ड ने रोका। इस पर बहस और धक्कामुक्की होने लगी। मामला बढ़ने पर मारपीट भी हुई।