फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार कार खोखे में घुसी...मच गई अफरातफरी, चार लोग गंभीर घायल

अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:39 PM IST

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में कागाराैल मार्ग पर रविवार सुबह हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खोखे में जा घुसी। इससे माैके पर अफरातफरी मच गई। चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। थाना क्षेत्र के कागाराैल मार्ग पर रतनलाल पुत्र तुलाराम का घर के पास सड़क खोखा रखा हुआ है। रविवार को पौने नौ बजे करीब किरावली की तरफ से तेजगति से आई कार खोखा में जा घुसी। इससे खोखा टूट गया। वहां पर मौजूद चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी किरावली पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में 65 वर्षीय रतनलाल, 54 वर्षीय सहाब सिंह, 18 वर्षीय राजवीर, 12 वर्षीय गाैरव घायल हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें