फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'अपना कार्य ईमानदारी-जिम्मेदारी और देश प्रथम की भावना से करना भी राष्ट्रभक्ति'

अरुन पाराशर Updated Sat, 22 Nov 2025 09:21 PM IST

तेरी मिट्टी में मिल जांवा, गुल बनके मैं खिल जांवा...इतनी सी है दिल की आरजू। गीत और स्क्रीन पर कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान की कथा। इसे देख लोगों में देशभक्ति का ज्वार पैदा हो गया। भारत माता की जय, शुभम गुप्ता अमर रहे के जयकारे लगवाते हुए नामी चित्रकार-गीतकार बाबा सत्यनारायण मौर्य ने कहा कि अगर सभी में देशप्रेम का जज्बा है तो कई शुभम गुप्ता बलिदान होने से बच जाएंगे। कैप्टन शुभम फाउंडेशन की ओर से भारत विकास परिषद के सहयोग से सूरसदन में हुए द्वितीय बलिदान दिवस में उन्होंने कहा कि देश को बचाने का जिम्मा सिर्फ सेना पर ही नहीं। अपना कार्य ईमानदारी-जिम्मेदारी और देश प्रथम की भावना से करना भी राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने कहा कि कैप्टन शुभम गुप्ता हमारी रक्षा के लिए बलिदान हो गए। अभी भी हम नहीं जागे तो हर घर से बलिदान देना पड़ेगा। भविष्य में ऐसा भी संभव नहीं दिख रहा, क्योंकि संतान कम करने से सैनिक कहां से आएंगे। आंसू बेचकर खरीद लाए नकली मुस्कानों को...सुनाकर कहा कि सभी झूठी दुनिया में जी रहे हैं। देश-संस्कृति नहीं बचेगी तो कुछ भी नहीं बचेगा। समापन पर शिव तांडव समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जयकारों के बीच भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन प्रमोद सिंघल और डॉ. तरुण शर्मा ने किया। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बाबा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेयर हेमलता दिवाकर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, पूर्व सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, विधायक षुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व विधायक चौधरी उदयभान सिंह, महेश गोयल, डॉ. केशव दत्त गुप्ता, चंद्रवीर सिंह, तपन अग्रवाल, कैप्टन कुंवरपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें