आगरा के कमला नगर से सुल्तानगंज की पुलिया की ओर आने वाली सर्विस रोड एक लेन बंद कर दी गई है। मेट्रो के काम के चलते बैरिकेडिंग लगा दी गई है। ऐसे में रास्ता वन वे हो गया है। इस कारण जाम की स्थिति क्षेत्र में बन रही है। लोगों को जेके टायर के बगल वाली रोड से महाराजा अग्रसेन रोड होते हुए सुल्तानगंज चौराहे पर आना पड़ रहा है। ऐसे में गलियों से लेकर मेन रोड तक जाम लग रहा है।