फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली रैली, युवाओं को किया जागरूक

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 को लेकर मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई बाइक रैली शनिवार की शाम आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा फतेहाबाद पर पहुंची। यहां डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बुके देकर रैली का स्वागत किया। लखनऊ से शुरू हुई यह जागरूकता रैली अहमदाबाद तक का सफर तय करेगी। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर निकाली गई इस बाइक रैली का उद्देश्य लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। रैली में शामिल पुलिसकर्मी रास्ते में मिलने वाले लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज का युवा तेजी से मादक पदार्थों की चपेट में आ रहा है, जिससे उसका भविष्य और जीवन प्रभावित हो रहा है। युवाओं को नशे से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। लखनऊ से रवाना हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी। रविवार को आगरा पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त की ओर से रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर रैली के नोडल अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त राम प्रवेश गुप्ता, सहायक पुलिस आयुक्त एएनटीएफ उमेश पवार, प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक शिव प्रकाश, देवेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें