फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश से बर्बाद हुई कपास की खेती, लाखों का नुकसान

अरुन पाराशर Updated Tue, 07 Oct 2025 09:11 PM IST

विश्व कपास दिवस पर बेमौसम बारिश ने आगरा में कपास की खेती खराब कर दी है। इससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बिचपुरी क्षेत्र के गांव लड़ामदा के किसान गोविंदा ने बताया कि उन्होंने इस बार 30 बीघा कपास की खेती है। लेकिन सोमवार रात और मंगलवार को हुई बारिश के बाद पूरी फसल खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि फसल में कीड़े आ गए हैं और कपास नहीं निकल रहा है। इससे उन्हें करीब साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, किसान सुभाष ने बताया कि वह पहले आठ बीघा खेत में कपास की फसल करता था। लेकिन मुनाफा कम मिलने के कारण चार बीघा कपास की खेती है। बारिश के कारण 80 प्रतिशत नुकसान हो गया है। इसके अलावा पूर्व प्रधान कृपाल सिंह ने बताया कि गांव में करीब 150 बीघा खेत में कपास की फसल होती थी। अब आधे से भी कम रकवा में किसान कपास की खेती कर रहे हैं। कहा कि बाजार में कपास का बीज खराब आ रहा है। इससे कम उत्पादन हो रहा है तथा लागत भी नहीं निकल पा रही है। कृपाल सिंह ने कहा कि पहले एक बीघा खेत में आठ कुंतल कपास का उत्पादन होता था। लेकिन अब बीज खराब होने के कारण एक बीघा में सिर्फ एक कुंतल कपास ही निकल रहा है। इसलिए उन्होंने कपास की खेती करना बंद कर दिया है। तहसीलदार सदर देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि लेखपाल द्वारा कपास की फसल में हुए नुकसान का आंकलन कराया जाएगा। नुकसान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें