आगरा। ताज महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कला, साहित्य और संस्कृति का संगम कहा जाने वाला यह महोत्सव 18 से 27 फरवरी तक चलेगा। इसके अंतर्गत 20 से 22 फरवरी को पुष्प प्रदर्शनी होगी जिसमें गुलाब और डेहलिया की 1500 से अधिक किस्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी को इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के परिसर में आयोजित किया जाएगा। वंदे मातरम की 150 वर्षगांठ का उत्सव भी मनाया जाएगा। पुष्पों से बनीं विभिन्न कलाकृतियों में कृष्ण लीला, प्रकृति और राष्ट्रवाद झलकेगा। फूलों से तैयार भव्य आकृतियाें में एक ओर ब्रज की झलक और भगवान कृष्ण की लीलाएं जीवंत होंगी। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय प्रतीकों को फूलों से उकेरा जाएगा। प्रदर्शनी में गुलाब, गेंदा और सूरजमुखी समेत विभिन्न किस्म के फूल, फल और सब्जियां दर्शकों को लुभाएंगी।