मानसिक चिकित्सालय से लापता हुए युवक को पुलिस ने कुछ ही देर में दिल्ली गेट के पास सकुशल खोज लिया। युवक टेंपो में बैठकर चला गया था। पुलिस ने उसे भाई के सुपुर्द कर दिया। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गश्त के दौरान रानुआखेड़ा, थाना मक्खनपुर, फिरोजाबाद निवासी अभिषेक कुमार उपाध्याय ने आलमगंज चौकी में शिकायत की थी। बताया कि उनका भाई शैलेंद्र मानसिक रूप से बीमार है। वह उसे मानसिक चिकित्सालय लेकर आए थे। उनके शौच के लिए जाने के दौरान शैलेंद्र किसी ऑटो में बैठकर चला गया। मानसिक चिकित्सालय से हरीपर्वत तक ऑटो चेक किए गए। दिल्ली गेट के पास शैलेंद्र मिल गया।