आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर बाह थाने के सामने से गुजर रही तीन लोडरों को चेकिंग कर रही पुलिस ने रोका। लोडरों में ठूंस कर लादी गई भैंसों की हालत देख कर पुलिस हैरत में पड़ गई। पुलिस ने भैंसों को लोडर से उतरवाया और लोडर को कब्जे में लेकर पूछताछ की। तीन लोडर में भरी भैंसों को पकड़े जाने पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी।