फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अधिवक्ता से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गरजे वकील

आगरा के फतेहाबाद में साथी अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन फतेहाबाद के अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ता शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर को साथी अधिवक्ता अनिल कुमार के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में थाना शमसाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि आरोपी लगातार साथी अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में 16 अक्तूबर से न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर कलमबंद हड़ताल की जा रही है। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान दिनेश पाठक, जयपाल सिंह, अवधेश मझवार, विजेंद्र तोमर, लक्ष्मी नारायण, विष्णु गुर्जर, देवेंद्र पाठक, लक्ष्मी नारायण शर्मा, रामबाबू भदौरिया आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें