आगरा के खेरागढ़ में महिला सशक्तिकरण विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए अपर जिला जज/सचिव डॉ. दिव्यानन्द द्विवेदी द्वारा महिलाओं के विधिक अधिकार विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समान अधिकार कानून पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि समाज में महिलाओं को भी वही अधिकार है जो पुरुषों को है। सचिव द्वारा मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। कहा गया कि मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य के बीच एकरुपता बनी रहनी चाहिए। इसके साथ ही आपसी विवाद को सुलह-समझौता से निस्तारण किये जाने पर चर्चा की गई।