एसीपी महिला अपराध सुकन्या शर्मा द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्य, विभिन्न योजनाओं, नालसा द्वारा महिलाओं के न्याय के सम्बन्ध में, एनआरआई के मामलों में बरती जाने वाली सावधानियों और तेजाब पीड़ित, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ से सम्बन्धित विषयों पर जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं के सन्दर्भ में होनी वाली दहेज उत्पीड़न, महिलाओं के साथ क्रूरता व लौगिंक अपराधों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। अपराध होने की स्थिति में सक्षम अधिकारी से सम्पर्क करने अपराधों की सजा के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।