फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 70 हजार रुपये में हज कराने का दिया ऐसा झांसा, ठग लिए 1.70 लाख; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Arun Parashar Updated Sun, 22 Mar 2026 03:47 PM IST

आगरा के मंटोला थाना क्षेत्र में ईद के पहले उमराह (हज) यात्रा के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। घटिया मामू-भांजा निवासी मोहम्मद असलम ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। मोहम्मद असलम ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी पर खिदमत ट्रेवल नाम से उमराह कराने का विज्ञापन दिखा, जिसे फहीम नामक व्यक्ति संचालित कर रहा था। संपर्क करने पर फहीम ने चार लोगों को उमराह भेजने के लिए 70 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 2.80 लाख रुपये का खर्च बताया और एडवांस में 1.70 लाख रुपये मांगे। उन्होंने 12 मार्च को अलग-अलग खातों व यूपीआई आईडी के माध्यम से कुल 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसमें पत्नी तराना, भतीजे दिलशाद, परिचित अनस कुरैशी, मुस्तकीम, रिजवान इलाही, जीशान कुरैशी व रानो के खातों से भी रकम भेजी गई। 14 मार्च को फहीम ने सभी को दिल्ली एयरपोर्ट बुलाया। वहां टिकट चेक कराने पर परवीन बेगम के पासपोर्ट नंबर व फरजाना के नाम में गलती सामने आई, जिससे यात्रा रुक गई। इसके बाद फहीम ने अपने साथी मौलाना शाहबाज को भेजने की बात कही। कुछ देर बाद एक व्यक्ति खुद को शाहबाज बताकर मिला। वह सभी को गौतमपुरी स्थित एक मदरसे में ले गया और 80 हजार रुपये नकद लिए। बाद में उसने 1.20 लाख रुपये और मांगे। शक होने पर उन्होंने रकम देने से इन्कार कर दिया और अपना 80 हजार रुपये वापस ले लिया। आरोप है कि फहीम और उसका गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को झांसा देकर ठगी करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो आरोपियों पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की खातों और आईपी एड्रेस के जरिये तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें