फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामबाग चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

आगरा के रामबाग चौराहे पर जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मंगलवार को पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान चौराहे से चारों दिशाओं में 50 मीटर के दायरे में फड़, ठेला और ढकेल लगाने वाले वेंडर्स व दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि सीसी टीम प्रभारी कुलदीप सिंह ने टीम के मिलकर मौके पर मौजूद वेंडर्स और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चौराहे की निर्धारित परिधि में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। सड़क किनारे फड़ और ठेले लगाने से यातायात बाधित होने तथा वाहनों के आवागमन में परेशानी होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती दिखाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें