फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुबेरपुर में यमुना में श्रद्धालुओं ने किया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

आगरा के कुबेरपुर में विजयदशमी पर मंगलवार को रहनकलां-रायपुर स्थित यमुना घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर घाट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने यमुना किनारे जेसीबी मशीन से घाट तैयार कराकर विसर्जन कुंड बनवाया था, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। उसके विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। इस दौरान एसीपी देवेश सिंह ने यमुना घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें