फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रतिबंध के बावजूद यमुना में मौत से खेल रहे बच्चे, पुलिस की सख्ती के दावों की खुली पोल

Dhirendra Singh Updated Mon, 18 May 2026 01:42 PM IST

आगरा। प्रशासन और पुलिस द्वारा यमुना नदी में नहाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को बेलनगंज स्थित स्ट्रेची ब्रिज के पास यमुना नदी में कई बच्चे बेखौफ होकर नहाते हुए नजर आए। गर्मियों की शुरुआत होते ही नदी-घाटों पर हादसों का ग्राफ बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने यमुना के गहरे पानी और खतरनाक घाटों पर नहाने पर रोक लगा रखी है। जगह-जगह चेतावनी के बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद सोमवार को स्ट्रेची ब्रिज के पास पुलिस के दावों की पोल खुलती नजर आई, जहां बिना किसी डर के बच्चे गहरे पानी में अठखेलियां कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई के कारण बच्चे और युवा यहां पहुंच जाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें