फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चेस प्रतियोगिता में रोमांचक हुई खिताब की दाैड़, श्रेयस, सहर्ष और आदृता ने बनाई बढ़त

Arun Parashar Updated Sun, 19 Jul 2026 05:31 PM IST

आगरा डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एडीसीएसए) की ओर से भारतीय बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल, बरौली अहीर, शमसाबाद रोड पर आयोजित द्वितीय एडीसीएसए क्लासिकल ओपन शतरंज चैंपियनशिप में तीसरे राउंड के बाद खिताब की दौड़ बेहद रोमांचक हो गई है। प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ स्थानीय प्रतिभाएं भी शानदार खेल दिखा रही हैं। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सचिव राणा प्रताप सिंह ने बताया कि तीसरे दौर की समाप्ति पर श्रेयस सिंह, सहर्ष खंडेलवाल और आदृता मिश्रा पूरे अंक लेकर संयुक्त रूप से लीडर बोर्ड में शीर्ष पर बने हुए हैं। करीब 200 से अधिक खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस प्रतियोगिता में 41 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के लिए सात राउंड खेले जा रहे हैं। शहर में लगातार दूसरी बार आयोजित हो रही इस क्लासिकल ओपन चैंपियनशिप से स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही शहर में मजबूत और रेटेड खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का अवसर मिल रहा है। अब प्रतियोगिता का चौथा राउंड सबसे अहम माना जा रहा है। शीर्ष खिलाड़ियों के बीच संभावित सीधी भिड़ंत से अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में रविवार के मुकाबलों पर खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों की निगाहें टिकी रहेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें