फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अटलपुरम में शुरू हो रही 462 प्लॉट की बुकिंग, 1 से सेक्टर 8 तक में करें आवेदन; जान लें पूरा तरीका

Dhirendra Singh Updated Wed, 13 May 2026 01:27 PM IST

आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई गांव में विकसित हो रही अटलपुरम आवासीय योजना के दूसरे चरण में सेक्टर 1 से 8 तक में खाली पड़े 462 प्लॉट की बुकिंग बृहस्पतिवार से शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 अगस्त 2025 को अटल पुरम योजना को लॉन्च किया था। इसमें करीब 1400 प्लॉट हैं। पहले चरण में सेक्टर 1 से 8 तक में करीब 940 प्लॉट बिक चुके हैं। दूसरे चरण में शेष बचे प्लॉट की बिक्री के लिए एडीए 14 मई से रजिस्ट्रेशन खोलेगा। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुणमोली ने बताया कि विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में आवेदन नहीं आने से प्लॉट रिक्त हैं। जिनके लिए दोबारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोले जा रहे हैं। एडीए ने यहां 29,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट तय किया है। ककुआ और भांडई गांव में करीब 138 हेक्टेयर में आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें