आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के मीठपुरा निवासी रामदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसका भाई दौजीराम 13 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे ससुराल नदगवां से बाइक से घर लौट रहा था। नदगवां के पास कैंटर की चपेट में आने से दौजीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।