फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रुनकता स्टेशन पर 135 यात्री बिना टिकट पकड़े, वसूला जुर्माना

आगरा मंडल के रुनकता रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। बिना टिकट और जनरल टिकट पर स्लीपर में यात्रा, बिना बुक सामान ले जाने तथा गंदगी फैलाने में 135 यात्रियों से 69,480 रुपये जुर्माना वसूला गया। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे मजिस्ट्रेट अमन कुमार व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। गाड़ी संख्या 12403, 64958, 12708, 12138, 12618, 12192, 12485, 12280, 64076 और 11906 ट्रेनों की जांच की गई। मुख्य टिकट निरीक्षक राशिद जमील, गुलजार मोहम्मद और अजय सोनी समेत आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी में 135 यात्रियों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें