यूपी के एटा में चामुंडा मंदिर के दर्शन के बाद चाऊमीन, आइसक्रीम और कोल्ड्रिंक का सेवन करना मिरहची की छात्रा भावना उर्फ तनु (14) के लिए जानलेवा साबित हुआ। कुछ देर बाद उसकी उल्टी होने से वह बेहोश हो गई। कासगंज के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का मानना है कि सांस की नली में चाऊमीन फंसने से ऐसा हुआ है। छात्रा की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई।