हैदराबाद के प्रसिद्ध बालापुर गणेश का प्रसाद ‘लड्डू’ इस साल रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर नीलाम हुआ। इस बार भगवान गणेश के पसंदीदा लड्डू की नीलामी 16.60 लाख रुपये में हुई। पिछले साल लड्डू की नीलामी 15.60 लाख रुपये में हुई थी। इस बार का लड्डू बालापुर मंडल आर्य वैश्य संघ ने नीलामी में हासिल किया। हैदराबाद के बालापुर गणेश का पसंदीदा प्रसाद लड्डू इस बार 21 किलो का बनाया गया था। आपको बता दें कि हैदराबाद के बालापुर में भगवान गणेश के लड्डू की बोली साल 1994 में लगाई जा रही है जिसने अब 25 साल पूरे कर लिए हैं। सबसे पहली बार 1994 में बालापुर का लड्डू 450 रुपये में नीलाम हुआ था।