उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज में मेन चौक के पास नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान से हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान शहर में झांकियों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली शोभायात्रा में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती भी शामिल हुए।