दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से 33वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। वीर रस से ओत-प्रोत डॉ. हरिओम पंवार ने अपनी मशहूर कविताओं पर खूब वाह-वाही लूटी। इस कवि सम्मेलन में दिल्ली समेत एनसीआर से बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे थे।