खलीनी स्थित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हमारे संस्थान के स्टेट हेड एवं डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. गरिमा (आई स्पेशलिस्ट, रिपन), असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंजना तथा ऑप्थेल्मिक ऑफिसर अर्चना विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और उनकी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। डॉ. गरिमा ने वरिष्ठ नागरिकों में आंखों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। अंजनाने वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के दुर्व्यवहार एवं शोषण के बारे में जानकारी दी।