हिमाचल प्रदेश में चार दिन बादल बरसेंगे। आज से प्रदेश में बारिश का दाैर शुरू होने के आसार हैं। कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर को घने बादल छाए गए। माैसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर की शाम या रात से 29 सितंबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्वी हिमाचल और उससे सटे इलाकों में भारी बारिश की बहुत ज्यादा संभावना है। 27 सितंबर को बारिश की तीव्रता सबसे अधिक रहने का पूर्वानुमान है।