फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: सांसद सुरेश कश्यप बोले- कांग्रेस सरकार में चरम सीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार

अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 Jan 2026 06:41 PM IST

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया कि बीते तीन वर्षों में प्रदेश के विभिन्न विभागों में अनेक घोटाले सामने आए हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। अब जल शक्ति विभाग में पाइप खरीद मामले में भी व्यापक स्तर पर अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार को नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद कश्यप ने कहा कि इस गंभीर मामले पर मुख्यमंत्री की चुप्पी चिंताजनक है। सरकार को केवल संबंधित कंपनी की कुछ धनराशि रोककर इतिश्री नहीं करनी चाहिए, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ है तो इस प्रकरण में विशेष जांच कमेटी का गठन कर दोषी अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें