फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए सजने लगे शिमला के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

करवा चौथ पर्व को लेकर राजधानी शिमला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस वर्ष करवा चौथ 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों के बीच शुक्रवार को शहर के लोअर बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। करवा चौथ के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकानों में आकर्षक चूड़ियां, बिंदिया, व्रत की थाली, डिजाइनर कड़े और अन्य जरूरी सामान सजाकर रखा है। महिलाएं भी पर्व को लेकर उत्साहित नजर आ रही हैं और खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं। दुकान संचालकों के अनुसार, फिलहाल बिक्री थोड़ी कम है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि करवा चौथ नजदीक आने के साथ खरीदारी में तेजी आएगी। पर्व से पहले बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें