फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: रुल्दुभट्ठा वार्ड की ईदगाह कॉलोनी में चार ढारे जले

Ankesh Dogra Updated Fri, 06 Mar 2026 10:15 AM IST

नगर निगम के रुल्दुभट्ठा वार्ड की ईदगाह कॉलोनी में वीरवार को दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे भड़की आग में चार ढारे जलकर राख हो गए। इस घटना में चार परिवारों के लोग बेघर हो गए हैं। अग्निशमन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग को काबू किया। अग्निशमन विभाग के जवानों ने ढारों के अंदर से पांच सिलिंडर बाहर सुरक्षित निकाले जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है, असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। मौके पर पहुंची स्थानीय पार्षद सरोज ठाकुर ने बताया कि इस घटना में चार ढारे जले हैं, जिसमें रह रहे चार परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय प्रशासन की ओर से कोई मौके पर नहीं पहुंचा था प्रभावितों को किसी तरह की मदद नहीं दी गई है। ढारों में रह रहे पेंटर का काम करने वाले परिवार बेघर हो गए हैं। देर शाम सात बजे अग्निशमन विभाग की टीम मौके से लौटी। स्टेशन फायर ऑफिसर बालूगंज गोपाल ने बताया कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। तीन लाख की संपत्ति जली है, जिसमें घरेलू सामान और अंदर रखा पेंट शामिल है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। आग बुझाने के लिए शहर के तीनाें फायर स्टेशनों से करीब 17 अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे थे। इस घटना में करीब 80 लाख की संपत्ति को बचाने का विभाग ने दावा किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें