फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohru News: सेब सीजन को लेकर रोहड़ू प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी; सड़कों और मंडियों पर रहेगा फोकस

Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Jul 2026 01:54 PM IST

सेब सीजन को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए रोहड़ू प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में आयोजित बैठक में बागवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा पिकअप यूनियन, ट्रक ऑपरेटर यूनियन, एचपीएमसी, एपीएमसी और अन्य संबंधित संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेब सीजन के दौरान बागवानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महेंदली फल मंडी और एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से परिवहन, मंडी व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाओं की निगरानी की जाएगी। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सेब सीजन के दौरान विशेष रूप से संपर्क सड़कों के रखरखाव पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए, ताकि बागवानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने मालभाड़ा निर्धारित सरकारी दरों के अनुसार ही लेने के निर्देश भी दिए। साथ ही एचपीएमसी अधिकारियों को सभी सेब संग्रहण केंद्र समय रहते शुरू करने और वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सेब सीजन के दौरान यातायात, फल परिवहन, मंडियों के संचालन और बागवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और संगठनों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि इस बार सेब सीजन बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें