फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालरोड लिफ्ट के पास पानी की पाइप फटी, हजारों लीटर पानी बहा

राजधानी शिमला के मालरोड स्थित लिफ्ट के समीप बुधवार सुबह पानी की पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लंबे समय तक पानी सड़क पर बहता रहा, जिससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइप सुबह ही फट गई थी, लेकिन काफी देर तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। लगातार बहते पानी से न केवल पेयजल की बर्बादी हुई, बल्कि सड़क पर भी पानी फैल गया। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करने और पेयजल की बर्बादी रोकने की मांग की है। साथ ही ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पाइपलाइन की नियमित जांच और रखरखाव पर भी जोर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें