राज्य बिजली बोर्ड में निदेशक मंडल के विभिन्न श्रेणियों के 700 पदों को समाप्त करने के फैसले के खिलाफ बिजली बोर्ड कर्मचारी, इंजीनियर, पेंशनर्स एकजुट हो गए हैं और उन्होंने सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान कर दिया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कर्मचारी, अभियंता के जॉइंट फ्रंट ने अपनी कमेटी का और विस्तार कर हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कर्मचारी अभियंता व पेंशनर्ज की जॉइंट एक्शन कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी द्वारा बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।