फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विपक्ष ने दिया प्रस्ताव, सचिव को दिया नोटिस

Krishan Singh Updated Mon, 02 Sep 2024 04:24 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताते हुए विधानसभा सचिव को प्रस्ताव दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से छह विधायकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। अध्यक्ष से टिप्पणी पर खेद व्यक्त करने का आग्रह किया गया था, लेकिन उनका रवैया अलग तरह का हो गया। जयराम ने कहा कि विपक्ष की ओर से इस विषय पर सदन में बोलने के लिए समय मांगा गया, लेकिन समय नहीं दिया गया। इससे कुछ देर के लिए सदन में गतिरोध भी रहा। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री की ओर से सदन में निंदा प्रस्ताव लाया गया। जब भी कोई प्रस्ताव लाया जाता है तो उसमें विपक्ष की सहभागिता होती है। लेकिन इसके बाद भी हमे बोलने का अवसर नहीं दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सब बातों को लेकर आज नियमों के तहत विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए सचिव को नोटिस दिया है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें