तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में ग्लेशियर गिरने का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को लाहौल की गोंदला घाटी के यांगला गांव से सटी पहाड़ी से ग्लेशियर गिरा है। अचानक पहाड़ी से आए बर्फ के सैलाब को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि गनीमत रही कि ग्लेशियर से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। टूटने के बाद ग्लेशियर चंद्रा नदी में जा गिरा। गर्मी के कारण घाटी में लगातार ग्लेशियर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है।