फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सेना भर्ती रैली में आए युवाओं ने जमकर किया हंगामा, हाईवे जाम

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 20 Mar 2021 03:36 PM IST

हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में इंदिरा मैदान के समीप सेना भर्ती में आए युवकों ने धर्मशाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। युवाओं का आरोप है कि सैकड़ों युवाओं के बैच से एक भी युवा को भर्ती में पास नहीं किया गया है। रोष स्वरूप युवा इंदिरा मैदान के पास इकट्ठा हुए और हाईवे को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक युवाओं का हंगामा चलता रहा। इस दौरान एक पुलिस जवान ने युवाओं को रोकने को प्रयास किया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस दल मौके पर आया, लेकिन युवाओं को चार-पांच पुलिस जवान काबू नहीं कर पाए। चक्का जाम के दौरान युवाओं ने एंबुलेंस को जाने दिया, लेकिन अन्य वाहन रोक दिए। पुलिस ने कई बार युवाओं को हटाने का प्रयास भी किया, लेकिन दोबारा युवा सड़क पर डट गए। इस दौरान पुलिस और युवाओं में धक्का-मुक्की का माहौल रहा। हाईवे करीब 15 मिनट तक जाम रहा। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को बहाल करवाया गया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें